पंजाब के राजपुरा में सराय बंजारा के पास शुक्रवार को अमृतसर से पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन के डिब्बों से धुआं निकलता देख यात्रियों में दहशत फैल गई. एहतियात के तौर पर ट्रेन को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रेन के इंजन से पांचवें डिब्बे तक धुआं निकलता दिखाई दिया. इसके बाद रेलवे प्रशासन को घटना की सूचना दी गई और अधिकारियों को सतर्क किया गया. बताया जा रहा है कि सराय बंजारा क्षेत्र के पास ट्रेन के चार डिब्बे आग की चपेट में आ गए.
