
उत्तर प्रदेश में पुलिस की नौकरी पाने वाले 4,543 युवाओं के लिए धनतेरस का दिन खास बन गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिया है. इस दौरान उन्होंने युवाओं से भर्ती प्रक्रिया को लेकर तीन सीधे सवाल पूछे हैं. सीएम ने जानना चाहा कि क्या नौकरी पाने के लिए किसी ने सिफारिश, लेन-देन या धौंस का सहारा लिया था. उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को बिना सिफारिश और बिना रिश्वत नौकरी देने का सिलसिला जारी रहेगा. जानते हैं पूरी बात.
